मनोरंजन और संगीत इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Tips Music Limited ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है।
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज की मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए ₹4 प्रति शेयर (यानि 400%) का पहला अंतरिम डिविडेंड अनाउन्स किया है। ये डिविडेंड ₹1 फेस वैल्यू वाले फुली पेड-अप इक्विटी शेयर्स पर मिलेगा।
कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) तय की है। जिन निवेशकों के नाम इस दिन कंपनी के रजिस्टर में होंगे, वे इस लाभ के हकदार होंगे।
डिविडेंड का भुगतान 26 अगस्त 2025 या उससे पहले कर दिया जाएगा।
तिमाही नतीजों में जबरदस्त उछाल
इसी बैठक में कंपनी ने 30 जून 2025 को समाप्त पहली तिमाही के अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजे भी जारी किए।
| वित्तीय आंकड़े (₹ लाख में) | जून 30, 2025 | QoQ (मार्च 2025 से) | YoY (जून 2024 से) |
|---|---|---|---|
| कुल राजस्व | ₹9,375.52 | 12.75% वृद्धि | 19.42% वृद्धि |
| कुल व्यय | ₹3,222.48 | 22.97% की गिरावट | 59.66% की वृद्धि |
| शुद्ध लाभ | ₹4,583.88 | 49.73% की बढ़त | 5.22% की बढ़त |
कुल मिलाकर कम खर्च और बेहतर रेवेन्यू के चलते कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में शानदार उछाल देखा गया है
टिप्स म्यूजिक लिमिटेड (पहले टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी) भारत की प्रमुख म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक है। कंपनी ऑडियो और वीडियो कंटेंट के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में सक्रिय है और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की एक मजबूत प्लेयर मानी जाती है।
यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग एडवाइस ना समझें। शेयर मार्केट में पैसा लगाना रिस्की होता है, इसलिए कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन लेने से पहले किसी प्रोफेशनल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें। किसी भी प्रॉफिट या लॉस के लिए लेखक या प्लेटफॉर्म जिम्मेदार नहीं होगा।