Share India Securities Limited ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ₹2 के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹0.30 (तीस पैसे) का पहला अंतरिम डिविडेंड दे रही है।
डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त 2025 तय की गई है। यानी अगर आप इस तारीख तक कंपनी के शेयरहोल्डर हैं, तो आपको डिविडेंड मिलेगा।
डिविडेंड का पेमेंट 28 अगस्त 2025 तक या उससे पहले आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
ये भी पढ़ें – Tips Music का धमाका – ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले!
फंड रेज़िंग का ऐलान भी किया
कंपनी ने सिर्फ डिविडेंड ही नहीं, बल्कि एक और बड़ा फैसला लिया है। शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने ₹300 करोड़ तक की रकम जुटाने की मंजूरी दे दी है।
यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) और कमर्शियल पेपर्स (CPs) जैसे डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स के ज़रिए जुटाई जाएगी।
कैसे होगा इश्यू:
- यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर होगा
- सिक्योरिटीज को BSE के Wholesale Debt Market (WDM) सेगमेंट पर लिस्ट किया जाएगा
- इसकी अवधि 3 साल तक की होगी और इसे अलग-अलग ट्रेंच या सीरीज़ में जारी किया जा सकता है
- फाइनल कूपन रेट यानी ब्याज़ दर 11% तक हो सकती है, जिसे कंपनी की फाइनेंस कमेटी तय करेगी
NCDs और CPs को सिक्योर करने के लिए कंपनी अपने लोन और कुछ अन्य रिसीवेबल्स पर चार्ज क्रिएट करेगी, जिसकी वैल्यू बकाया रकम के बराबर होगी।
अगर कंपनी तय समय पर भुगतान नहीं कर पाती है, तो कंपनी को 1% अतिरिक्त ब्याज़ देना पड़ेगा।
यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग एडवाइस ना समझें। शेयर मार्केट में पैसा लगाना रिस्की होता है, इसलिए कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन लेने से पहले किसी प्रोफेशनल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें। किसी भी प्रॉफिट या लॉस के लिए लेखक या प्लेटफॉर्म जिम्मेदार नहीं होगा।