Godrej Consumer Products Limited ने 7 अगस्त 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं जो शेयरहोल्डर्स और कंपनी के एम्प्लॉइज – दोनों के लिए काफी अहम माने जा सकते हैं।
₹5 का इंटरिम डिविडेंड घोषित
सबसे पहले बात करें डिविडेंड की – तो कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को एक अच्छा तोहफा देते हुए ₹5 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड डिक्लेयर किया है।
इसका मतलब सीधा है – अगर आपके पास गॉदरेज कंज़्यूमर के 100 शेयर हैं, तो आपको ₹500 का डिविडेंड मिलेगा।
ये 500% का डिविडेंड है, जो कि ₹1 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा।
रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट
इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की गई है-13 अगस्त 2025, यानी इस दिन तक जिन इन्वेस्टर्स के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।
पैसे आपके अकाउंट में शनिवार, 6 सितंबर 2025 तक क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें – Tips Music का धमाका – ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले!
जून क्वार्टर के शानदार नतीजे
कंपनी ने जून 2025 तिमाही के स्टैंडअलोन नतीजे भी पेश किए हैं।
- Revenue from Operations रहा ₹2,329.99 करोड़, जो साफ दिखाता है कि कंपनी का सेल्स परफॉर्मेंस अच्छा रहा है।
- Profit After Tax ₹354.69 करोड़ रहा, यानी टैक्स चुकाने के बाद भी कंपनी ने अच्छा मुनाफा कमाया है।
एम्प्लॉइज को मिली नई ग्रांट्स
कंपनी ने अपने Employees Stock Grant Scheme (ESGS) के तहत 67,398 ग्रांट्स एलिजिबल एम्प्लॉइज़ को अलॉट किए हैं। इसका मकसद कंपनी के टैलेंटेड एम्प्लॉइज़ को मोटिवेट करना है और उन्हें लंबे समय तक कंपनी से जोड़े रखना है।
ESGS ग्रांट्स का फायदा ये होता है कि कंपनी के एम्प्लॉइज़ को कंपनी के शेयर मिलते हैं जो भविष्य में उनके लिए वैल्थ क्रिएट कर सकते हैं। ये कॉर्पोरेट सेक्टर में एक कॉमन तरीका है टैलेंट को रिवार्ड देने का।
यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग एडवाइस ना समझें। शेयर मार्केट में पैसा लगाना रिस्की होता है, इसलिए कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन लेने से पहले किसी प्रोफेशनल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें। किसी भी प्रॉफिट या लॉस के लिए लेखक या प्लेटफॉर्म जिम्मेदार नहीं होगा।