Baid Finserv का बोर्ड मीटिंग अपडेट: Final डिविडेंड, दमदार नतीजे और नई अपॉइंटमेंट्स का ऐलान

Baid Finserv Limited ने 7 अगस्त 2025 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई अहम फैसले लिए हैं। ये फैसले कंपनी के इन्वेस्टर्स, डायरेक्टर्स और मैनेजमेंट – तीनों के लिए ज़रूरी हैं।

फाइनल डिविडेंड का एलान – ₹0.10 प्रति शेयर

कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए ₹0.10 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड रिकमेंड किया है। ये 5% डिविडेंड है ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर भले अमाउंट छोटा है, लेकिन ये दिखाता है कि कंपनी रेगुलर रिवॉर्ड देने की कोशिश कर रही है।

Record Date: इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 5 सितंबर 2025 तय की गई है।

ये भी पढ़ें – Finolex Cables का बड़ा ऐलान: ₹8 प्रति शेयर डिविडेंड, AGM की डेट भी फिक्स

जून क्वार्टर के नतीजे – मुनाफे में दम

कंपनी ने Q1 (जून 2025 क्वार्टर) के अन-ऑडिटेड रिजल्ट्स भी जारी किए हैं।

  • Total Income: ₹2,390.94 लाख
  • Profit Before Tax: ₹536.70 लाख
  • Net Profit: ₹401.61 लाख
  • EPS: ₹0.33

34वीं AGM की डेट फाइनल

Baid Finserv की 34वीं Annual General Meeting (AGM) अब 12 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी। इसमें शेयरहोल्डर्स कंपनी से जुड़े बड़े फैसलों में हिस्सा ले पाएंगे।

अपॉइंटमेंट्स और री-अपॉइंटमेंट्स

  1. Mr. Aman Baid को फिर से कंपनी का Whole-Time Director अपॉइंट किया गया है। इनका टर्म अब 1 जून 2026 से 31 मई 2029 तक रहेगा।
  2. M/s. ABSM & Associates को कंपनी का Statutory Auditor बनाया गया है। ये अब अगले 5 सालों तक यानी 2030 तक कंपनी का ऑडिट देखेंगे।

यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग एडवाइस ना समझें। शेयर मार्केट में पैसा लगाना रिस्की होता है, इसलिए कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन लेने से पहले किसी प्रोफेशनल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें। किसी भी प्रॉफिट या लॉस के लिए लेखक या प्लेटफॉर्म जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment